रिषिकेष, अगस्त 23 -- उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक शक्ति संगठन के 33वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक जवानों को सम्मानित किया गया। रविवार को भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों का त्याग और समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र चेतना, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के लिए समर्पित संगठन 33 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन इसी भावना के साथ समाज और राष्ट्रहित में आगे भी कार्य करता रहे। यह भी पढ़ें- यूकेडी बूथ स्तर पर संगठन को करेगी मजबूत: निरंजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...