लखीमपुरखीरी, जून 28 -- लखीमपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय बजरंग दल के 8वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय महिला परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा एवं पदयात्रा निकाली गई। डीजे और बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा शाम पांच बजे विलोबी मेमोरियल हॉल परिसर से शुरू होकर श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः विलोबी मेमोरियल हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में श्री हनुमान, श्रीराम दरबार, भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यकर्ताओं ने भगवा तिलक लगाकर हाथों में भगवा ध...