पूर्णिया, सितम्बर 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया महिला महाविद्यालय में 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया। 56 वां स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया महिला महाविद्यालय में बिहार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की प्रस्तुति डॉक्टर अंकित श्रीवास्तव एवं डॉक्टर प्रेरणा ने की। कार्यक्रम की प्रस्तुति में साथ देने के लिए समृद्धि सिंह एवं आकांक्षा कुमारी भी शामिल रही। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार सिंह का प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता ने स्वागत किया। स्थापना दिवस की शुरुआत से पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं उनकी प्रशंसा की। महाविद्यालय के ...