मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह ढोल-नगाड़ों की थाप पर शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। 53 वें जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रमों की धूम रही। तीन सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह में प्रभातफेरी व जागरुकता रैली निकाली गई। डीडीसी सुमन प्रसाद के नेतृत्व में वॉटसन स्कूल मैदान से प्रभातफेरी निकाली गई,जो थाना चौक, स्टेशन होते हुए वापस नगर भवन में आकर समाप्त हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी, सुंदर मधुबनी के नारों से सुबह-सुबह पूरा मधुबनी शहर गूंजायमान हो उठा। बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। लोग सुबह-सुबह अपने घरों की छतों से प्रतिभागियों का हौसला आफजाई करते दिखे। प्रभातफेरी कार्यक्रम के बाद महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.