सहारनपुर, जुलाई 12 -- सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन ने शनिवार को कोर्ट रोड स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (उपकास) का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने केक काटकर संगठन की उपलब्धियों को याद किया और कर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संरक्षक राकेश जैन और ज्ञानपाल गुप्ता ने कहा कि उपकास लगातार कर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। अध्यक्ष प्रवीण सूरी, महासचिव अंकित गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गोयल और प्रदेश संयुक्त सचिव दीपक जैन ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Mathura News: मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाया यूपीकास का स्थापना दिवस संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा और अनिल गुप...