साहिबगंज, फरवरी 2 -- मंडरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बोरियो विधायक धनंजय सोरेन एवं जेएमएम जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना हुए।दुमका प्रस्थान से पूर्व विधायक धनंजय सोरेन एवं जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने निमगाछी स्थित अमर शहीद सिद्धों-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।मौके पर कार्यकर्ता शुबोध सोरेन, संजय मिश्रा, राजेश राम, राजकुमार मिश्रा, संजय यादव, हीरा यादव, कन्हाई यादव, बबन यादव सहित बड़ी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...