स्थापना दिवस पर जामताड़ा महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जामताड़ा, जुलाई 24 -- जामताड़ा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को महाविद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो कौशल, प्रो डॉ प्रीति कुमारी, प्रो डॉ ऋषिकेश, प्रो डॉ अनिल टेटे तथा प्रधान सहायक समीर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महाविद्यालय की प्रगति, उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ हीं कविता पाठ, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने शिक्षा, समाज, राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया कॉलेज: की स्थापना दिवस समारोह में संस्थापकों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.