कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। भाजपा की स्थापना के 46 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाने के लिए सोमवार को उत्तर जिला इकाई के कार्यालय में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा शीर्ष नेतृत्व ने पांच से सात अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया है। छह अप्रैल को भाजपा का प्रत्येक सदस्य अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएगा। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों के लिए नवाब सिंह, पारस मदान, किरन तिवारी को संयोजक बनाया गया है। अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...