लखनऊ, मार्च 31 -- -पार्टी 46वें स्थापना दिवस पर 5, 6 व 7 अप्रैल को करेगी प्रदेशव्यापी कार्यक्रम -हर जिले में होंगे सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन, ग्रामीण प्रतिभाओं का होगा सम्मान-वर्चअल बैठक के जरिए पार्टी नेताओं को समझाई गई कार्यक्रमों की रूपरेखालखनऊ, विशेष संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए पार्टी बूथ से लेकर जिला और प्रदेश तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। हर जिले में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। ग्राम चौपालों का आयोजन होगा। सांसद-विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। जनप्रतिनिधि अपने कार्यों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएंगे। गांव और बस्ती चलो अभियानों के जरिए अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास होगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गत दिवस प्रदेश भाज...