प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। सामाजिक संस्था अर्चिशा फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मनसा सिंह के नेतृत्व में बेली अस्पताल के सामने सड़क के किनारे पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस मौके पर उपायुक्त जीएसटी श्रद्धा कुमारी, उपायुक्त जीएसटी राजेश कुमार, अविराज सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...