भागलपुर, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला खेल संघ के द्वारा डीएसए के 90 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसए मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम केक काटकर विधिवत शुरुआत की गई। इस मौके पर खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की डीएसए की स्थापना 5 मार्च 1936 को हुई थी। पूर्णिया जिला के चंपानगर स्टेट के राजा कृत्यानंद ने दान में उक्त भूमि दिए थे। सर्वप्रथम उनको याद कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएसए के पहले अध्यक्ष प्रसिद्ध अधिवक्ता विश्वनाथ मुखर्जी और सचिव प्रसिद्ध अधिवक्ता सतकौरीडे कोभी याद कर उन्हें नमन किया गया। उन्होंने बताया कि इस मैदान से खेलते हुए अब्दुल समद और मोहम्मद लतीफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक मैचों मैं प्रतिनिधित्व कर जिले को गौरवान्वित करने का काम किया था। उस...