गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शनिवार को गढ़वा पहुंचे। उस दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी भूपेश मरावी ने कहा कि गढ़वा कांग्रेस अपने स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में पंचायत और बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाएगी। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.