प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज में रक्तदान शिविर लगाया गया। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में आरपीएफ अधिकारियों और बल सदस्यों ने रक्तदान किया। महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। परिसर में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण भी हुआ। प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों के सुरक्षा सम्मेलन में रेलवे सुरक्षा, अनुशासन और प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षुओं के साथ बड़ा खाना के आयोजन से हुआ। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर आरपीएफ ने दिया सेहत और पर्यावरण का संदेश यह भी पढ़ें- संक्षिप्त खबरें यह भी पढ़ें- जसीडीह स्टेशन में चला स्वच्छता अभियान

ह...