बहराइच, जुलाई 9 -- बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78वें स्थापना दिवस पर नानपारा में गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली गई। परिषद के ध्वज, बैनर एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ निकली शोभा यात्रा ने नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक मयंक अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद 78 वर्षों से राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक युवा को सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सकारात्मक परिवर्तन का भागीदार बनना चाहिए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में में मना विद्यार्थी परिषद का स्थापना ...