बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं, संवाददाता। जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. शर्मा ने अंत्योदय एवं राष्ट्रवाद को पार्टी की आधारशिला बताते हुए 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाने और घर-घर पार्टी ध्वज फहराने का आह्वान किया ताकि जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, जिसमें सात से 12 अप्रैल तक ग्राम संपर्क अभियान और आठ व नौ अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ता गांवों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और वरिष्ठ जनों का सम्मान करेंगे। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने ...