स्थापना दिवस को सफल बनाने में जुटे बाबूबरही प्रखंड के शिक्षक
मधुबनी, जून 29 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। शिक्षक संघ बिहार, प्रखंड इकाई बाबूबरही की बैठक में एक जुलाई को नगर भवन, मधुबनी में आयोजित होने वाले 20वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रखंड प्रधान सचिव सह जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सुमन ने कहा कि बाबूबरही प्रखंड से बड़ी संख्या में शिक्षक स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से समय पर मधुबनी पहुंचकर संगठन की एकजुटता का परिचय देने की अपील की। श्री सुमन ने यह भी बताया कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं, सेवा संबंधी मांगों तथा आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.