रामगढ़, मार्च 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झामुमो डाड़ी प्रखंड कमेटी की बैठक स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को झारखंड होटल होसिर परिसर में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि 4 अप्रैल को झामुमो का 47वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हजारीबाग के गांधी मैदान में मनाया जाएगा। इसमें डाड़ी प्रखंड से अधिक से अधिक लोग शामिल कराए जाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो ने कहा कि झामुमो स्थापना दिवस को लेकर डाड़ी प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ताकी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से हजारों की संख्या में पहुंचकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाया जा सके। बैठक में बालदेव महतो, अशोक महतो, श्रीनाथ महतो, सुरेश मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.