अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के प्रशासनिक भवन में स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक हुई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि स्थापना दिवस पर शोध, शिक्षण व अकादेमिक स्थितियों को शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों के समकक्ष बनाने की दिशा में चर्चा की जाएगी। यहां कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, डॉ. ललित चंद्र जोशी, देवेंद्र पोखरिया रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...