गिरडीह, मार्च 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा बगोदर प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के 53 वां स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस 30 मार्च को झंडा मैदान गिरिडीह में मनाया जाएगा। जिसमें बगोदर के सभी पंचायतों से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में बैठक आयोजित कर तैयारी की जाएगी। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघन मंडल ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के विकास में नित्य-दिन नई लकीर खींच रही है। सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में बगोदर से लोग अपने पारंपरिक वेश भूषा, ढोल-नगाड़ों के सा...