हजारीबाग, जनवरी 29 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के वेक्टर क्लासेस ने स्थापना दिवस और 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत 12वीं के सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर की गई। 12 वीं के परीक्षार्थी छात्र छात्राओं ने संस्थान में बिताए अपने अनुभव को साझा किया। निदेशक दीपक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को विदाई देते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जगाने का काम किया है। शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि छात्रों के साथ बिताया हर पल उन्हें नई ऊर्जा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...