हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने देश की समृद्ध संस्कृति और राज्य के गौरव को याद करते हुए पूरे उत्साह के साथ मनाया। मुख्य अतिथि प्रो. एमसी लोहनी ने कहा कि यह राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह में कैंपस के निदेशक डॉ. लोहनी ने कहा कि यह स्थापना दिवस हमारी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और प्रगति की ओर निरंतर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर युवाओं को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने और उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने छात्रों से र...