दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना की स्थापना के 170 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका द्वारा नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1855 में संताल परगना की स्थापना वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संताल हूल का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को स्वाभिमान, अधिकार और न्याय के लिए खड़ा किया। उन्होंने कहा कि संताल परगना की स्थापना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आत्मसम्मान की ऐतिहासिक जीत है। भाजपा इन आदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.