प्रयागराज, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत स्थापत्य एवं नियोजन सहायक के तीन पदों के लिए 24 फरवरी को आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। तीन दिसंबर 2024 को जारी विज्ञापन के आधार पर 16 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से सौरभ माली, शान्वी गुप्ता और कुलदीप तिवारी को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने साफ किया है कि सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र आदि के सत्यापन के बाद और उनके सही मिलने पर उनकी संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता के 13 पदों के लिए 33 देंगे साक्षात्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...