फतेहपुर, मार्च 23 -- छिवलहा। प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज निजामुद्दीनपुर में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। बीईओ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन, दीक्षा ऐप, डीबीटी द्वारा प्राप्त धनराशि का उपयोग, आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य बिंदुओं पर अभिभावकों को जानकारी दी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मनभावन शास्त्री, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रामू सिंह यादव, संजय कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी में न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...