जमशेदपुर, जनवरी 8 -- धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अर्नव मिश्रा ने कहा कि स्थानीय साहित्यकारों को भी साहित्य उत्सव में उचित सम्मान प्रदान किया जाएगा। वे जिला प्रशासन की ओर से 09 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में आयोजित होने जा रहे प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव को लेकर समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे स्थानीय साहित्यकारों के द्वारा साहित्य उत्सव की आलोचना किये जाने के बारे में पूछा गया था। इससे पूर्व साहित्य उत्सव की तैयारी, सहभागिता एवं अन्य विषयों को लेकर विचार रखे। उन्होंने बताया कि यह उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण व प्रसार की दिशा में एक पहल है। तीन दिवसीय आयोजन में जिला, राज्य और देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, इतिहासकार, विचारक एवं सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.