जहानाबाद, जून 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में रविवार को महा परिवर्तन आंदोलन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिष्ट मंडल के संयोजक इंदू भूषण कुमार ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक समस्याओं के समाधान तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर व्यापक चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- स्थानीय समस्याओं का निपटारा आपसी संवाद और सहयोग से करेंआंदोलन का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक इंदू भूषण कुमार ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के विभिन्न जिलों में महा परिवर्तन आंदोलन संचालित किया जा रहा है। इस आंदोलन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना, लोगों को जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का सामूहिक प्रयास से समाधान करना है।समितियों का गठन उन्होंने बताया कि आंदोलन क...