जहानाबाद, जनवरी 30 -- इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन वहीं मध्य विद्यालय करपी की शिक्षिका रेखा कुमारी ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों के लिए रोचक और प्रभावी शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित टीएलएम का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के द्वारा किए गए मूल्यांकन में गणित विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया की अमरावती, हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान में गीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मध्य विद्यालय करपी ...