नैनीताल, अप्रैल 30 -- भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित कासामाउंट होटल में गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे। होटल संचालक अखिलेश सेमवाल ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने होटल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विशेष रूप से यहां परोसे जा रहे स्थानीय व्यंजनों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंची धाम के दर्शन किए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...