विकासनगर, मार्च 15 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने नदियों में हो रहे खनन का अधिकार सिर्फ स्थानीय लोगों को दिए जाने की मांग की है। रविवार को सेलाकुई में सदस्यता अभियान में पहुंचे उक्रांद नेताओं ने पछुवादून में हो रहे खनन को लेकर स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उक्रांद नेता आशुतोष नेगी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नदियों में खनन के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश की नदियों का सीना छलनी करने के लिए बाहरी कंपनियों को ठेका दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजस्व का नुकसान करते हुए अपनी जेब भरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उक्रांद का शुरु से ही नीति रही है कि प्रदेश की नदियों में खनन का अधिकार स्थानीय लोगों को दिया जाना चाहिए। इस दौरान उक्रांद नेता अरविंद तोमर, सौरभ उनियाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...