चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा, संवाददाता। कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी दीपक साव, जिला सह-प्रभारी फैजल अनवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि स्थानीय लोगों के आंदोलन की युवा कांग्रेस आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंडवार दौरा किया जाएगा। बैठक में विधानसभा और नगर/प्रखंड कमेटियों में आवश्यक बदलाव के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। जिला प्रभारी व सह प्रभारी ने कहा कि सभी विधानसभा और प्रखंड में कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक महीने अनिवार्य रूप से होनी चाहिए और कार्यकारिणी बैठक में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- युवा कांग...