स्थानीय युवकों की सूझबूझ से सुरक्षित मिला भटका हुआ छात्र
पाकुड़, जून 25 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। आदिम जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय का कक्षा एक का छात्र सुशील पहाड़िया बुधवार शाम खेलते-खेलते स्कूल परिसर से बाहर निकल गया और भटकते हुए बाजार होते हुए रानीपुर मोड़ पहुंच गया। वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने बच्चे को अकेले घूमते देख उससे पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम सुशील, पिता का नाम देवा तथा घर सिमलकुंडी बताया। लेकिन इसके अलावा वह कोई अन्य जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद युवकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित रूप से पुलिस के हवाले कर दिया। उस समय रात करीब साढ़े आठ बजे थे। इधर विद्यालय में छात्रों की गिनती के दौरान एक बच्चा कम मिलने पर स्कूल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसी बीच किसी युवक ने विद्यालय के प्राचार्य को बच्चे के मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.