चाईबासा, जून 22 -- जगन्नाथपुर संवाददाता। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले रविवार को जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में स्टेट ऑफ आर्ट्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, जलडीहा (जगन्नाथपुर) परिसर में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों, श्रमिकों तथा प्रोजेक्ट प्रबंधन की मौजूदगी में विभिन्न मांगों पर आपसी सहमति के साथ एग्रीमेंट किया गया। समझौते के तहत स्थानीय मजदूरों को काम में प्राथमिकता देने, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने, मासिक आधार पर भविष्य निधि (पीएफ) का लाभ उपलब्ध कराने, श्रमिकों के बैंक खाते, हाजिरी कार्ड एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के अनुसार मजदूरों को कार्य पर रखने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- अखिल ...