प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 20 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भर्ती में डोमिसाइल व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के स्थानीय अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ऐसी व्यवस्था लागू है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सभी राज्य स्तरीय भर्तियों में भी डोमिसाइल लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- UPESSC : सहायक शिक्षकों TGT को 28 साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती में मौका, प्राइवेट स्कूल टीचरों के लिए भी खुशखबरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...