रुडकी, मार्च 16 -- कुछ पार्षदों ने सोमवार को विधायक प्रदीप बत्रा से मिलकर बहादराबाद और भगवानपुर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को मुफ्त टोल सुविधा दिलाने की मांग की। पार्षद अनुराग त्यागी के साथ लोग विधायक से मिले। उन्होंने बताया कि रुड़की, बहादराबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को अपने दैनिक कार्यों, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए लगातार इन टोल प्लाजाओं से गुजरना पड़ता है। उन्होंने तर्क दिया कि छोटी दूरी के सफर के लिए भी स्थानीय लोगों को टोल शुल्क देना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...