मथुरा, फरवरी 10 -- ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मंदिर की व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु गठित हुई हाई पावर्ड टैम्पल मैनेजमेंट कमेटी से आग्रह किया है कि वृंदावन के स्थानीय निवासियों के प्रभु दर्शनार्थ मंदिर में प्रवेश हेतु सम्पूर्ण दिन में किसी भी निश्चित समय पर एक गेट अथवा गैलरी आरक्षित होनी चाहिए तथा मंदिर प्रांगण में एक ख़ास दीर्घा से उन्हें अपने लाड़ले आराध्य के दर्शन की सुविधा मिलनी चाहिए। इस बाबत राजस्थान के श्रीनाथद्वारा मंदिर की ओर से वहां के बाशिंदों के लिए जारी श्रीजी चरण नामक स्पेशल पास की तर्ज पर यहां के नागरिकों को भी श्रीबांकेबिहारी दर्शन नामक विशेष प्रवेशपत्र दिए जाने चाहिए। उनका कहना है कि बीते कई वर्षों से आराध्य बांके बिहारी मंदिर में असंख्य भक्त -...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.