सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग द्वारा स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों के क्रम में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के उपनिदेशक मनोज कुमार, कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव रंजन, प्रवक्ता विनय चौहान सहित स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के प्रवीण कुमार, हरवीर सिंह, जलज चौधरी, विपिन कुमार, राजदेव मौर्य, नमन कुमार, अमरजीत पाठक, मोहित, सूरज आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.