रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। पद्मश्री प्रो अनिल गुप्ता ने बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के प्रबंधन विभाग का शुक्रवार को दौरा किया। यहां ग्लोबल इनीशिएटिव ऑफ एकेडेमिक नेटवर्क्स (जीआईएएन) कार्यक्रम और जमीनी स्तर के नवाचारों के महत्व पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और उद्यमियों संग संवाद किया। प्रो गुप्ता ने कहा कि समाज के वास्तविक विकास के लिए स्थानीय स्तर पर उभर रहे नवाचारों को पहचानना, प्रोत्साहित करना और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि अगर लोग एक-दूसरे का सहयोग करें, तो सामूहिक रूप से बड़ा प्रभाव और बेहतर विकास संभव है। कार्यक्रम में कई स्टार्टअप संस्थापक भी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान नवाचार, उद्यमिता और सहयोग आधारित विकास पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए। प्रो गुप्ता ने युवाओ...