फतेहपुर, अगस्त 14 -- फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख तेलियानी समेत सीडीओ पवन कुमार मीना आदि ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और नए प्राविधानों की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों के विकास की प्राथमिकताएं स्थानीय जरूरतों के आधार पर तय होनी चाहिए। योजना के माध्यम से गांवों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के साथ जल संरक्षण जैसे कार्यों पर विशेष जोर दिया जाना जरूरी है। वहीं सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है...