गंगापार, जनवरी 3 -- कड़ाके की ठंड के बीच पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दानकर पुण्य कमाया। क्षेत्र के लीलापुर धोकरी गंगा घाट, दुमदूमा, लाक्षागृह गंगाघाट पर कड़ाके की ठंड के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु स्नान कर दान पुण्य कर रहे हैं। पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पितरों की पूर्णिमा है और यह कल्याण पर्व है‌। जाम से बचने के लिए हंडिया अंदावा स्टेट हाइवे व हंडिया कोखराज हाइवे पर कटो को बंद किया जा रहा है। हाइवे मैनेजर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक माह पहले से ही कटो को बंद किया जा रहा है। लोगो की माने तो नेताओ...