लातेहार, सितम्बर 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत लातेहार प्रखंड परिसर स्थित सभागार में परियोजना स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और आम लोगों को संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राष्ट्रीय पोषण माह पर प्रखंड स्तर पर व्यंजन प्रतियोगिताकार्यक्रम का उद्देश्य प्रदर्शनी में बताया गया कि रोजमर्रा के भोजन में विभिन्न खाद्य समूहों को शामिल कर पोषण स्तर बेहतर किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले टेक-होम राशन (टीएचआर) से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की जानकारी भी दी गई। मोटे अनाज समेत स्थानीय...