गढ़वा, अक्टूबर 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बुधवार को गढ़वा आईसीडीएस में जिला स्तरीय फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न आईसीडीएस परियोजनाओं से परियोजना स्तर पर चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ परिवारों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना रहा। खासकर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन के महत्व पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों में पोषण के कई महत्वपूर्ण स्रोत मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: ...