स्थानीय कलाकारों के नाम रहा महोत्सव का दूसरा दिन
बागेश्वर, अप्रैल 4 -- कत्यूर महोत्सव का दूसरा दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। मंचीय प्रस्तुतियों में स्कूली बच्चों ने संस्कृत नाटक, न्योली, भगनौल और समूह नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। नैनीताल की 11 वर्षीय बाल कलाकार अवर्णिका जोशी ने कुमाऊनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने 'झन दिया भोज्यू छाना बिलौरी' सहित कई मांगल गीत गाकर खूब सराहना बटोरी। सांस्कृतिक समन्वयक प्रदीप गुर्रानी ने कहा कि कत्यूर महोत्सव बाल कलाकारों के लिए बेहतर मंच साबित हो रहा है। मंच संचालक हरीश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव डीजे संस्कृति से हटकर लोक संगीत को बढ़ावा देता है। अवर्णिका की माता कंचन जोशी भी प्रदेश में ऐपण कला के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.