रांची, मार्च 2 -- खूंटी, संवाददाता। होली के पावन अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की पहल से 'पलाश' ब्रांड के तहत प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार हर्बल गुलाल और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर तैयार किया गया है। यह पहल झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से उपायुक्त आर. रॉनिटा के मार्गदर्शन में की गई है। सोमवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के नेतृत्व में सखी मंडल की दीदियों ने उपायुक्त आर. रॉनिटा से मुलाकात कर उन्हें 'पलाश' गिफ्ट हैम्पर भेंट किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा इन उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। सखी मंडल की दीदियों ने प्रखंड...