आगरा, मार्च 21 -- अलीगढ़ के उप निदेशक पंचायत उपेंद्र राज सिंह के निर्देश पर जनपद में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना में सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण पर नौ थीम तथा कार्बन न्यूट्रल विषयों पर प्रत्येक विकास खंड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभरंभ डीपीआरओ राजेश राजोरिया ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सतत विकास लक्ष्य की नौ थीम स्थानीयकरण व कार्बन न्यूट्रल ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण नाहर सिंह वरिष्ठ फैकल्टी एवं प्रबंधक तथा मास्टर ट्रेनर रोशन सिंह वर्मा, रमन प्रकाश, प्रशांत पाठक और अशोक के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहा...