मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं स्थानान्तरित पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. को मंगलवार को पुलिस लाइन में विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बुके और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। बताते चलें कि स्थानान्तरित पुलिस अधीक्षक इलामारन. जी को एटा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यह पदोन्नति के साथ मिली नई जिम्मेदारी है। तमिलनाडु मूल के यूपी कैडर के अधिकारी इलामारन ने मऊ जैसे संवेदनशील जिले में कानून-व्यवस्था को संभाला। उन्होंने 17 फरवरी 2024 को मऊ में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण में सफलता मिली। उनके कार्यकाल में भारत मिलाप, दुर्गा पूजा और ईद जैसे प्रमुख त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। शीतला मंदिर चोरी, लूट और ब्लाइं...