एटा, अप्रैल 8 -- अलीगंज से उन्नाव स्थानान्तरण होने के बाद भी चकबंदी लेखपाल सरकारी आवास पर कब्जा जमाए बैठा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी आवास खाली नहीं किया है। इसके बााद एसडीएम ने आवास पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर आवास खाली कराने को आदेश दिया है। तहसील अलीगंज में तैनाती के दौरान चकबंदी लेखपाल अरूण कुमार को नई तहसील परिसर में आवास आवंटित किया गया था। करीब नौ माह पूर्व लेखपाल का ट्रांसफर जनपद उन्नाव हो गया है। नियमानुसार सरकारी अधिकारी हो या कर्मचारी आवंटी के स्थानान्तरण होने पर उसको आवास खाली करना होता है। लेखपाल ने आवास खाली नहीं किया है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने चकबंदी लेखपाल अरूण कुमार को भेजे नोटिस में आदेश दिए है कि ट्रांसफर के 30 दिन के अंदर आवास खाली कर देना चाहिए, लेकिन लंबी अवधि व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी आवास खाली नहीं क...