झांसी, जून 13 -- झांसी। झांसी पुलिस विभाग में एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें अन्य जिलों में स्थानान्तरित हुए क्षेत्राधिकारियों को विदाई दी गई। उनके कार्यकाल की सराहना की गई। झांसी सिटी क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर जितेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोत्रीय का स्थानान्तरण अन्य जिलों के लिए हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने नई तैनात पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए कहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानांतरित अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विदाई समारोह के दौरान स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ...