मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। लालगंज के रामपुर खोमरमैना बी. पैक्स के सेवानिवृत्त सचिव से कार्य कराए जाने का सदस्यों ने आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीएम पवन कुमार गंगवार के आदेश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय ने बी. पैक्स के सचिव रणजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण दस फरवरी को हलिया के बी. पैक्स भटवारी डिघिया के लिए कर दिया है। उनके स्थान पर हलिया बी. पैक्स भटवारी डिघिया के सचिव रमाकांत मौर्य को बी. पैक्स रामपुर खोमर मैना लालगंज भेजा गया है। इसके बावजूद स्थानांतरित सचिव अब भी नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया और स्थानांतरित होकर आए सचिव को भी अबतक कार्यभार नहीं सौंपा है। स्थानांतरित सचिव खुद समिति पर न जाकर सेवानिवृत्त सचिव श्यामधर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.