प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- संग्रामगढ़। कालाकांकर के बाभन की बखरी रेंज कार्यालय में सेवारत बन अधिकारी हनुमान प्रसाद का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। साथियों ने समारोह आयोजित कर वन अधिकारी को उपहार देकर फूल मालाओं से लादकर विदाई दी। इस मौके पर उप वन रेंजर अवध बिहारी, वन दरोगा ज्योति सिंह, विजय कुमार, वन रक्षक श्रीराम, अभिताष त्रिपाठी, दिनेश कुमार, अरबाज खान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी में आईएएस के बाद अब 14 आईएफएस अफसरों के तबादले, नौ डीएफओ इधर से उधर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...