धनबाद, फरवरी 17 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह रेलवे के पांच गार्ड का तबादला धनबाद के विभिन्न स्थानों पर किया गया है। इसे लेकर ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल पाथरडीह शाखा की ओर से पाथरडीह लोकोबाजार कार्यालय में सोमवार को समारोह आयोजित कर इन्हें विदाई दी गई। स्थानांतरित शशि शेखर, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार 2, मनीष कुमार वर्मा व दिलीप कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर पाथरडीह यार्ड के सीवाईंएम एसके झा, विनय कुमार, सुधाकर प्रसाद, मनीष कुमार, रोहन प्रसाद, राकेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...